BN बांसवाड़ा न्यूज – बांसवाड़ा में कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त कार्यकारिणी का स्वागत समारोह रंगमंच हरि देव जोशी हॉल में आयोजित हुआ मंगलवार को हरि देव जोशी रंगमंच में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकतर जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद नहीं थे, इस पर जिला अध्यक्ष रमेश पंड्या ने नाराजगी जताते हुए कहा की जिन जिन पदाधिकारियो को संगठन के साथ कार्य नहीं करना हे तो वह इस्तीफा देदे अपनी इच्छा से नहीं तो हमे संज्ञान लेना पड़ेगा कमेटी की 71 पदाधिकारियों की कार्यकारिणी में 23 पदाधिकारी नहीं आए, हरिदेव जोशी रंगमंच में कुर्सियां भी खाली रही, इसके चलते कई पार्षद,
बांसवाड़ा के प्रमुख कांग्रेसी नेता, प्रधान आने के बाद भी संख्या 70 से कम रही। जिला कांग्रेस कमेटी ने 250 लोगों के लिए खाने की व्यवस्था करवाई थी, जिसमें 70 प्लेट खाना हुआ, बाकी का खाना बच गया। ज्यादातर पदाधिकारियों के मौजूद नहीं रहने को लेकर भी चर्चा रही, ऐसे पदाधिकारियों को कार्यकारिणी में शामिल करने का वया औचित्य जो कार्यक्रम के लिए भी समय नहीं निकाल रहे तो कांग्रेस के लिए क्या समय निकालेंगे। इसमें ज्यादातर सचिव लेवल के पदाधिकारी शामिल थे। मंच से भी जिलाध्यक्ष रमेश पंड्या पदाधिकारियों को बुलाने की बात कर रहे थे, इस मामले में जिलाध्यक्ष रमेश पंड्या ने बताया कि जो पदाधिकारी नहीं आए हैं, उनसे कारण पूछा जाएगा, पार्टी इस पर संज्ञान भी लेगी। क्योंकि पहले कार्यक्रम में पदाधिकारियों का नहीं आना कई सवाल खड़े करते हैं। कार्यक्रम में टीएडी मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया, जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या, प्रदेश महासचिव चांदमल जैन, जिला प्रमुख रेशम मालविया, सभापति जैनेंद्र त्रिवेदी, गढ़ी प्रधान कांता भील ने संबोधित किया व आगामी समय में पार्टी संगठन स्तर पर होने वाले कार्यकलाप व गतिविधियों पर अपने अनुभव साझा किए। प्रोग्राम की शुरुआत में संगठन में नवनियुक्त कार्यकारिणी का सूत की माला पहनाकर सम्मान किया गया,