BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – राजसमंद जिले की देवगढ़ थाना पुलिस ने 12 घंटे में एक व्यक्ति को अपहरणकर्ताओं से छुडवाते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थाना अधिकारी कमलेंद्र सिंह ने बताया कि 4 अक्टूबर को प्रार्थी टीकम सिंह निवासी थानेटा ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह 10 दिन पहले अपने भाई से मिलने के लिए छापली के पास उनके गांव आया था. वहां पर सुबह जब वह और उसका भाई गुलाब सिंह बाइक पर बाजार जा रहे थे. इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए चार लड़कों ने लाठी डंडों के दम पर उसे जबरन कार में बैठा लिया और कामलीघाट की तरफ लेकर चले गए. इस दौरान उसका मोबाइल वहीं पर गिर गया था. पुलिस ने गुलाब सिंह की सूचना पर मामला दर्ज कर मुखबिर और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश की तो अपहरणकर्ताओं की लोकेशन उदयपुर आई. इस पर उदयपुर पुलिस की मदद से आरोपियों को डिटेन कर के देवगढ़ थाने पर लाया गया. पुलिस पूछताछ के बाद दीपक गवारिया, राहुल सिंह, कार्तिक बैरागी और सुरेश गवारिया को अपहरण के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. अब पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...













