banswara news mirza – बागीदौरा और आनंदपुरी में संगठन सृजन अभियान को लेकर एआईसीसी और पीसीसी द्वारा नियुक्त ऑब्जर्वर द्वारा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई और बैठक बाद पदाधिकारियों और कार्यकताओं के साथ जिलाध्यक्ष और संगठन मजबूती को लेकर चर्चा की गई ।बैठक में संगठन सृजन अभियान के बारे में चर्चा करते हुए पार्टी की मजबूती व विस्तार पर जोर दिया गया। ऑब्जर्वर लालजी देसाई ने कहा कि संगठन सृजन अभियान पार्टी को बूथ स्तर से मजबूत करने का अभियान है। कार्यकर्ता अभियान से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ते हुए पार्टी को मजबूत करें ।उन्होंने वर्तमान भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कांग्रेस सरकार के सफल कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ही प्रदेश में किसानों, गरीबों और विभिन्न समुदायों के हितों की रक्षा हुई हैं भाजपा सरकार दमनकारी रवैया अपनाकर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है और बेईमानी से चुनाव जीत रही है।देसाई ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की और कहा कि यही जोश आगामी विधानसभा चुनावों में भी दिखाना होगा।सह ऑब्जर्वर डॉ संजीव राजपुरोहित ने जिलाध्यक्ष चुनाव को संगठन सृजन का अहम हिस्सा बताते हुए अनुशासन का पालन करने की सलाह दी और आश्वासन दिया कि कार्यकर्ताओं की भावनाओं को केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचाया जाएगा।उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी के नेतृत्व में अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से लड़ेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में राजस्थान में और लोकसभा चुनाव में देश में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। अन्य सह प्रभारी हिमपाल सिंह देवल ने कहा कि राहुल गांधी की सोच के चलते ही कांग्रेस सृजन संगठन अभियान शुरू हुआ. इसका उद्देश्य है कि जो व्यक्ति कांग्रेस के लिए समर्पित है और कुछ करना चाहता है, उसको मौका मिलना चाहिए. इसीलिए खुले तौर पर आवेदन के जरिए अपनी बात कहते हुए हर व्यक्ति दावेदारी कर सकता है। पार्टी प्रवक्ता एडवोकेट इमरान खान पठान ने जानकारी दी कि दोनों ब्लॉक की बैठक में कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। विधायक अर्जुन सिंह बामनिया जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र पंड्या कार्यकारी अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार बागीदौरा ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन पाटीदार आनंदपुरी ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल रोत मोहन परमार सहित अधिक संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे । कल 09 अक्टूबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घाटोल की बैठक 10.00 बजे,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सरेडी बड़ी की बैठक 1.00 बजे,नगर कांग्रेस कमेटी परतापुर-गढ़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी गढ़ी की बैठक 3.00 बजे रखी गई है।