BN बांसवाड़ा न्यूज़ – उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) अस्पताल में एक महिला ने पांचवीं बेटी को जन्म दिया. इस पर उसका पति इतना गुस्सा हो गया कि उसने पहले वार्ड में पत्नी को चांटा मारा और फिर अपनी नवजात बच्ची के मुंह पर थूक दिया. मौके पर मौजूद डॉक्टर ने पुलिस बुलाने की धमकी दी फिर वो वहां से भागा. यह पूरा मामला जिले के लालगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है. जहां गंगापुर बरस गांव की रहने वाली दुरपतिया नाम की महिला की डिलीवरी हुई. पति माधव को जैसे ही बेटी पैदा होने की खबर मिली तो वो वार्ड में पहुंचा. पहले उसने पत्नी से नवजात बच्ची को छीना और पत्नी को जोरदार तमाचा जड़ दिया. इससे मौके पर मौजूद तीमारदार और डॉक्टरों में हड़कंप मच गया. जानकारी के मुताबिक महिला की पहले ही चार बेटियां हैं. इस मामले पर डॉक्टर दुर्गेश नंदनी ने बताया कि 20 तारीख की दोपहर में महिला सामुदायिक केंद्र में आई. उसकी डिलीवरी होनी थी. उसकी पहले से ही चार बेटियां थीं. महिला की डिलीवरी बहुत अच्छे तरीके से हुई. प्रसूता ने एक बेटी को जन्म दिया. उधर, पांचवीं बेटी के पैदा होते ही महिला का पति वार्ड में गया और उसने बच्ची के मुंह पर थूक दिया. फिर पत्नी को तमाचा जड़ दिया. इस दौरान वार्ड में प्रसूताएं और उनके अटेंडर्स के बीच हड़कंप मच गया. डॉ. दुर्गेश नंदिनी ने बताया कि वार्ड में भर्ती अन्य लोगों के इसका विरोध किया तो महिला का पति उनसे भी झगड़ने लगा. सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेश गौतम ने बताया कि आरोपी के इस अमानवीय कृत्य को लेकर उसे फटकार लगाई गई. वहीं, इस मामले के सामने आने के बाद अस्पताल में मौजूद अन्य लोग भी पिता के कृत्य से काफी हैरान हैं।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













