desk – झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में आधा किलो मुर्गा किसके घर पकेगा इस पर चार दोस्तों में बहस हो गई. यह विवाद इतना बढ़ गया कि चारों दोस्त एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए. इस घटना में दो चचेरे भाई समेत चार लोग घायल हुए. जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं. पुलिस इस मामले की जांच कर ही है. जानकारी के मुताबिक मनीष, प्रकाश, अकल सिंह और विनोद चारों अंबोआ से मेला देखकर लौट रहे थे. इसी बीच अकल सिंह ने आधा किलो चिकन खरीदा. मनीष और प्रकाश चाहते थे कि मुर्गा उनके घर पर बने और वह चारों मिलकर खाएं. लेकिन विनोद चाहता था, कि मुर्गा उसके घर पर बने और वह और अकल सिंह एक साथ खाएं. विनोद और अकल मुर्गा लेकर अपने साथ चले गए. इस बात बहस शुरू हो गई और नौबत चाकूबाजी तक पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि चारों दो गुटों में बंट गए और एक दूसरे को मारने लगे. इस दौरान मनीष और प्रकाश को गंभीर चोट लगी. मनीष की छाती पर गहरे जख्म भी हुए हैं. सभी घायल खतरे से बाहर हैं, एक दो दिन में सभी को अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. इधर विनोद सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुआ. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. मनीष और प्रकाश मजदूरी करते हैं और दोनों एक दिन पहले ही अपने गांव लौटे थे. पुलिस सभी बिंदु को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













