desk – दिल्ली के चितरंजन पार्क इलाके में महंगी और बेहद सुरक्षित कॉलोनी DLF किंग्स कोर्ट में रहने वाले सुप्रीम कोर्ट के वकील के घर में चोरी होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. फ्लैट से महंगी घड़ियां, मोबाइल, गहने, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और नकदी लेकर चोर फरार हो गए. आरोपी दीवार कूदकर किंग्स कोर्ट में घुसते हुए सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए. डीसीपी साउथ चंदन चौधरी के मुताबिक, वकील के चाचा हरीजीत सिंह ने 26 दिसंबर को पुलिस को जानकारी दी थी कि उनके भतीजे अर्श दीप सिंह के ग्रेटर कैलाश के घर में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है. वारदात 23 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच हुई है. उस दौरान उनके भतीजे का परिवार थाईलैंड गया हुआ था. सुप्रीम कोर्ट के वकील अर्श दीप सिंह 27 दिसंबर को दिल्ली वापस लौटे तो पता चला कि उनके घर में 2 करोड़ की चोरी हुई है. पुलिस सूत्रों की मानें तो DLF किंग्स कोर्ट में रहने वाले लोग सिर्फ सिक्योरिटी के नाम पर हर महीने एक लाख रुपये देते हैं. इस मामले की जांच के लिए चितरंजन पार्क पुलिस थाने के एसएचओ रितेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई, जिन्होंने महज 24 घंटे के भीतर इस हाई प्रोफाइल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शोएब उर्फ लाला को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, इस घटना को सुलझाने के लिए पुलिस ने 40 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें एक आरोपी शोएब की पहचान हुई जो अर्श दीप सिंह के ऑफिस में कुछ समय पहले तक काम करता था. पुलिस ने आरोपी को इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए आजादपुर बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया. आरोपी शोएब एक ड्रग्स एडिक्टेड है जो पहले भी इस तरह की कई वारदात को अंजाम दे चुका है. उसने पुलिस को बताया कि वो जानता था कि वकील अर्श दीप अपने परिवार के साथ क्रिसमस की छुट्टियां मनाने विदेश गया है और वो उसके घर की हर जगह जानता था कि किस जगह पर क्या सामान रखा है. हम americanexpresscasinos.ca की भी अनुशंसा करते हैं क्योंकि यह हमारी ओर से अच्छे बोनस के साथ एक बेहतरीन साइट है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













