BN बांसवाड़ा न्यूज़ से -धमतरी। सूने मकान में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। यहां की गुजराती कॉलोनी स्थित श्याम रेसीडेंसी में पवन गोयल परिवार समेत घर से बाहर गए हुए थे। इसी दौरान आरोपियों ने नकद और जेवर समेत 10 लाख का माल पार कर दिया। सुबह साढ़े 10 बजे जब हाउस मेड पवन गोयल के घर ये जानने के लिए पहुंची कि कहीं वे लोग वापस तो नहीं आ गए हैं, तब उसे मेन गेट का ताला टूटा हुआ मिला। वो अंदर गई तो दरवाजा भी टूटा हुआ दिखा। तब जाकर उसने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मकान मालिक पवन गोयल को दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही मकान मालिक पवन गोयल सुबह 11:45 बजे तक धमतरी लौट आए। अंदर जाने पर उन्हें अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला, सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। मकान मालिक पवन गोयल ने बताया कि वे रायपुर स्थित उनके दूसरे मकान में चले गए थे। उन्होंने यहां धमतरी की श्याम रेसीडेंसी में 6 महीने पहले ही मकान खरीदा था, जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ रहते थे। मकान मालिक पवन गोयल ने पुलिस को खबर की। पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंची और जांच में जुट गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस को घर की तिजोरी घर के पीछे खेत में मिली है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध नजर आए हैं। कोतवाली थाने के टीआई शेर सिंह और साइबर सेल प्रभारी नरेश बंजारे की टीम आरोपियों का पता लगाने में जुट गई है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













