बांसवाड़ा: हत्या के बाद आगजनी और लूटपाट मामले में 23 आरोपी गिरफ्तार

0
28
हत्या के बाद आगजनी और लूटपाट मामले में 23 आरोपी गिरफ्तार
हत्या के बाद आगजनी और लूटपाट मामले में 23 आरोपी गिरफ्तार

बांसवाड़ा, जिले के मोटागांव थाना क्षेत्र के टामटिया गांव में हत्या के बाद हुई आगजनी और लूटपाट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 महिलाओं सहित कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी के निर्देशन में एएसपी नरपत सिंह भाटी व डीएसपी महेंद्र कुमार के सुपरविजन में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

📌 क्या है पूरा मामला?

29 अप्रैल 2026 को कालूराम कटारा ने मोटागांव थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि
26 अप्रैल की शाम गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर कटारा और माईड़ा परिवार के बीच विवाद हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि
👉 35-40 लोगों की भीड़ हथियारों के साथ घरों में घुस गई
👉 मारपीट, तोड़फोड़ और लूटपाट की गई
👉 कई घरों में आग लगा दी गई
👉 एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल को भी जला दिया गया

🚔 पुलिस की कार्रवाई

मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर
👉 मौके पर एफएसएल टीम से जांच करवाई
👉 अलग-अलग टीम बनाकर दबिश दी

जिसके बाद 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here