बिलासपुर। में चोरों ने हाईकोर्ट के एडवोकेट समेत पांच मकानों को निशाना बनाया और सात लाख नगदी के साथ ही सोने-चांदी के गहने और दो डॉलर समेत लाखों का माल पार कर दिया। एक साथ हुई चोरी की वारदात से पुलिस अफसरों की नींद उड़ गई है। मामला चकरभाठा, सिविल लाइन और तोरवा थाना क्षेत्र का है। रामावैली कॉलोनी निवासी देवर्षि ठाकुर हाईकोर्ट में वकील हैं। बीते 21 फरवरी की शाम करीब पांच बजे वे अपने व्यक्तिगत काम से परिवार समेत रायपुर और कांकेर गए थे। इस दौरान उनके सूने मकान में ताला बंद था। उन्होंने अपने मुंशी फूलचंद रजक को मकान की देखरेख करने और डॉग को खाना देने के लिए बोला था। गुरुवार को वह पार्सल छोड़ने और डॉग को खाना खिलाने आया, तब देखा कि घर का दरवाजा खुला है। इस पर मुशी ने उन्हें फोन कर इस घटना की जानकारी दी। चोरी की खबर मिलते ही वकील देवर्षि ठाकुर अपने परिवार के सदस्यों को लेकर घर पहुंचे, तब कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। वहीं आलमारी और उसका लॉकर टूटा हुआ था। चेक करने पर अलमारी में रखे सात लाख रुपए, सोने की तीन बिस्किट, सोने की चार चेन, चूड़ा, छह अंगूठी और चांदी के गहने गायब मिले। उन्होंने सारे गहनों के बिल भी पुलिस को दिखाए। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
- Advertisement -

Latest article
पेंशनर समाज सम्मान समारोह में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा बाटे गए जीवन रक्षक...
नौगामा सुरेश चंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट - सब की सेवा सबको प्यार महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज पेंशनर समाज उप...
भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा - भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी...
सफाई कर्मचारी भर्ती 2012 व 2018 में वंचित वाल्मीकि–हरिजन समाज को नियुक्ति दिलाने हेतु...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा - राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्यायाधिकारी परिषद के संगठन द्वारा राजस्थान प्रदेश के प्रधान महासचिव जितेंद्र वाल्मीकि ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल...













