नौगामा में महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन, महिला सशक्तिकरण से लेकर परिंडे वितरण तक कई पहल

0
53
महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन (1)
महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन (1)

बांसवाड़ा जिले के नौगामा से एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई है।

यहाँ महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण, साइबर फ्रॉड जागरूकता, जीवन रक्षक किट वितरण और पक्षियों के लिए परिंडे वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रार्थना के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र पाटीदार, महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी, पटवारी हार्दिक सोनी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

अतिथियों का स्वागत दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानपूर्वक किया गया।

महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन (2)
महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन (2)

इस दौरान महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष सुरेश चंद्र गांधी ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए परिंडे वितरण और जरूरतमंदों को जीवन रक्षक किट उपलब्ध कराना संस्था का प्रमुख उद्देश्य है।

डॉ. अजीत गांधी ने जीवन रक्षक किट की उपयोगिता पर जानकारी दी, वहीं कालिका पेट्रोलिंग की ओर से रक्षा पाटीदार ने महिला सशक्तिकरण और साइबर फ्रॉड से बचाव के बारे में जागरूक किया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देते हुए “मेरी सहेली” कपड़े की थैली पोस्टर का विमोचन भी किया गया।

इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्रा पूर्वी पंचोली का महावीर इंटरनेशनल द्वारा सम्मान किया गया।

पटवारी हार्दिक सोनी ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए 101 परिंडे वितरण हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने महावीर इंटरनेशनल की सेवा भावना की प्रशंसा करते हुए संस्था को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, बालिकाएं और कई समाजसेवी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन मंजुला शर्मा द्वारा किया गया।

🎯रिपोर्ट: सुरेश चंद्र गांधी, नौगामा
चैनल: Banswara News by Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here