जमशेदपुर (आईएएनएस)| झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत दासोडीह गांव में दामादों को सम्मान देने के लिए अनूठा फुटबॉल टूनार्मेंट आयोजित किया गया। पूरे गांव की ओर से आयोजित टूनार्मेंट में दामादों की 16 टीमों ने शिरकत की। टूनार्मेंट की विजेता और उपविजेता टीमों के कैप्टन ट्रॉफी, उपहार और कपड़े देकर सम्मानित किया गया। दरअसल, इस गांव में पिछले कुछ सालों से इस टूनार्मेंट का आयोजन कराया जा रहा है। सुपर जमाई फुटबॉल प्रतियोगिता नामक इस टूनार्मेंट में वही टीमें हिस्सा ले सकती हैं जिसका कैप्टन इस गांव की लड़की से शादी कर चुका हो। यानि टूनार्मेंट में इस गांव में शादी करनेवाला युवक ही अपनी टीमों की एंट्री करा सकता है।इस प्रतियोगिता का मकसद गांव की लड़कियों और दामादों को एक साथ लाना भी होता है, ताकि गांव में सभी से उनका मिलना-जुलना हो सके। ग्राम प्रधान दिकू बेसरा ने बताया कि गांव के युवाओं ने यह परंपरा शुरू की है। सारे ग्रामीण इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। इसका आयोजन हमारे लिए गर्व की बात है। टूनार्मेंट के आयोजक ठाकुर सोरेन ने बताया कि इस आयोजन की प्रेरणा हमें उड़ीसा के एक गांव से मिली। पहले भी हमारे यहां फुटबॉल प्रतियोगिता होती थी पर वर्ष 2022 से इसे सुपर जमाई फुटबॉल प्रतियोगिता में बदल दिया गया। बीते वर्ष इस प्रतियोगिता में 16 टीमों ने हिस्सा लिया था। इस साल भी 16 टीमें प्रतियोगिता में शामिल हुई हैं। टूनार्मेंट के विजेता और उपविजेता को ट्रॉफी देने के साथ जमाई कैप्टन और उसकी पत्नी को धोती-साड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जमकर आतिशबाजी भी हुई।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













