नए ठेके के लिए टेंडर आमंत्रित। अजमेर रेलवे स्टेशन परिसर स्थित गांधी भवन की वाहन पार्किंग में ठेकेदार द्वारा अधिक राशि वसूलने और वाहन चालकों से दुर्व्यवहार को लेकर 18 फरवरी को ब्लॉग संख्या 9540 लिखा गया था। इस ब्लॉग को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया और प्राथमिक जांच के बाद संबंधित ठेकेदार का पार्किंग ठेका निरस्त कर दिया। अजमेर रेल मंडल के सूत्रों के अनुसार ठेकेदार द्वारा अधिक राशि वसूलने की शिकायतें और भी प्राप्त हुई। यह बात भी सामने आई कि जो वाहन चालक अधिक राशि का विरोध करता था, उसके साथ ठेकेदार के कर्मचारी दुर्व्यवहार करते थे। शिकायतों के मद्देनजर ही मैर्स रंजना इंटरप्राइजेज का ठेका निरस्त कर दिया । मंडल रेल प्रबंधक वाणिज्य की ओर से जारी आदेश में कहा गया कि शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे रेलवे की छवि धूमिल हो रही है। आदेश में कहा गया है कि 2 मार्च 2023 की मध्यरात्रि से ठेका समाप्त किया जाता है। इसके साथ ही जमा राशि को जब्त भी किया जाता है। आदेश में यह भी कहा गया है कि यदि 2 मार्च 2023 के बीच और कोई शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित फर्म को ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है। इसके साथ ही प्रशासन ने पार्किंग के नए ठेके के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। टेंडर की शर्तों में बताया गया है कि चौपहिया वाहनों से दो घंटे के लिए 25 रुपए, दो से छह घंटे के लिए पचास रुपए, छह से बारह घंटे के लिए 85 रुपए तथा 12 से चौबीस घंटे के लिए 120 रुपए शुल्क लिया जाएगा। इसी प्रकार दुपहिया वाहन के लिए 10, 20, 25 तथा 30 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













