मुंबई – अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। बाद में अलग-अलग राज्यों में छापेमारी की गई, जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारी ने कहा, खुफिया जानकारी के आधार पर सेंट्रल इंटेलिजेंस यूनिट (सीआईयू) और मुंबई सीमा शुल्क क्षेत्र-3 ने लगभग 10 लाख टैबलेट से भरे ट्रामाडोल-एक्स225 के निर्यात खेप को रोका और जांच की।अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान खेप में ट्रामाडोल मिला, जो एक मादक पदार्थ है और जिसका निर्यात एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8 (सी) के तहत प्रतिबंधित है। अधिकारी ने कहा, अंतर्राष्ट्रीय अवैध बाजार में 2.6 मिलियन डॉलर यानी 21 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गईं। बेंगलुरु, गुंटूर (आंध्र प्रदेश) और मुंबई में तलाशी ली गई और अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













