दिल्ली – पुलिस ने जुआ रैकेट चलाने वाले दस लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बाहरी जिले के अधिकार क्षेत्र में संगठित अपराध को नियंत्रित करने के लिए बाहरी जिले के विशेष स्टाफ को अपराध में शामिल अपराधियों की जानकारी हासिल करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास करने का जिम्मा सौंपा गया। उनके प्रयास से रणहोला में जुए के एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। जुआ खेलने के लिए दांव पर लगाई गई 1,56,890 रुपये की नकद राशि की बरामदगी के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सिंह ने कहा कि एसीपी अरुण कुमार चौधरी और इंस्पेक्टर प्रवीण को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग रणहोला में जुआ रैकेट चला रहे हैं। इसकी जानकारी जुटाई गई और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया। रैकेट का सरगना सुखबीर बताया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने रणहौला क्षेत्र के विक्रांत चौक पर छापा मारा, जहां सरगना सुखबीर सहित दस लोगों को ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते पाया गया। दस लोगों को पकड़ा गया और मौके से सट्टे के लिए दांव पर रखी गई 1,56,890 रुपये की नकद राशि और 416 ताश के पत्ते बरामद किए गए। बाद में, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 12/09/55 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि सरगना सुखबीर पहले भी दो अन्य जुए के मामलों में शामिल रहा है।
- Advertisement -

Latest article
पंचायती राज चुनाव 2026: उदयलाल आंजना का भाजपा सरकार पर हमला, बोले– प्रदेश में...
निंबाहेड़ा। पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतिम चरण के मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही चुनावी प्रचार तेज हो गया है।...
बांसवाड़ा में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक 80.58% मतदान दर्ज,आनंदपुरी,...
बांसवाड़ा, 03 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में मंगलवार को बांसवाड़ा जिले की चार पंचायत समितियों आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई...
बांसवाड़ा में खाली भूखण्डों की सफाई नहीं करवाई तो होगी कार्रवाई, ₹10 हजार न्यूनतम...
बांसवाड़ा, 29 अक्टूबर। नगर परिषद बांसवाड़ा ने शहर में खाली पड़े भूखण्डों पर कचरा, कंटीली झाड़ियां, खरपतवार और गंदगी जमा होने को लेकर सख्त...













