नई दिल्ली (आईएएनएस)| मध्य दिल्ली के कमला मार्केट इलाके में एक इमारत की खुली लिफ्ट से गिरकर 29 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अजमेरी गेट इलाके में डीडीए फ्लैट निवासी मुकेश राउत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7.45 बजे कमला मार्केट थाने में सूचना मिली कि सिटी मार्केट में ऊंचाई से गिरकर एक व्यक्ति घायल हो गया है, इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, मौके पर, पुलिस टीम ने पाया कि घायल को पहले ही एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, टीम द्वारा मौके का निरीक्षण किया गया और यह पता चला कि इमारत में स्थानीय निर्मित खुली लिफ्ट का इस्तेमाल किया गया था। अधिकारी ने कहा, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की मतगणना संपन्न
बांसवाड़ा, 20 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत बांसवाड़ा जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना...
सुन्दनपुर में ACB का जनसंवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को किया जागरूक | हेल्पलाइन...
बांसवाड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान की ओर से आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से...
बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव की मतगणना, 149 टेबल पर होगी...
बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव 2026: मतगणना की तैयारियां तेज | जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया निरीक्षण
बांसवाड़ा, 18 नवंबर। पंचायती राज...













