दिल्ली – पुलिस ने जुआ रैकेट चलाने वाले दस लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस ने छापेमारी के दौरान नकदी और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। बाहरी दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि बाहरी जिले के अधिकार क्षेत्र में संगठित अपराध को नियंत्रित करने के लिए बाहरी जिले के विशेष स्टाफ को अपराध में शामिल अपराधियों की जानकारी हासिल करने और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास करने का जिम्मा सौंपा गया। उनके प्रयास से रणहोला में जुए के एक रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। जुआ खेलने के लिए दांव पर लगाई गई 1,56,890 रुपये की नकद राशि की बरामदगी के साथ 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।सिंह ने कहा कि एसीपी अरुण कुमार चौधरी और इंस्पेक्टर प्रवीण को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग रणहोला में जुआ रैकेट चला रहे हैं। इसकी जानकारी जुटाई गई और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी दल का गठन किया गया। रैकेट का सरगना सुखबीर बताया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि सूचना के आधार पर टीम ने रणहौला क्षेत्र के विक्रांत चौक पर छापा मारा, जहां सरगना सुखबीर सहित दस लोगों को ताश के पत्तों के साथ जुआ खेलते पाया गया। दस लोगों को पकड़ा गया और मौके से सट्टे के लिए दांव पर रखी गई 1,56,890 रुपये की नकद राशि और 416 ताश के पत्ते बरामद किए गए। बाद में, दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 12/09/55 के तहत प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने बताया कि सरगना सुखबीर पहले भी दो अन्य जुए के मामलों में शामिल रहा है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













