कोरबा। परिवार के साथ मेला देखने गई दो साल की बच्ची गर्म तेल की कड़ाही में गिरने से मेले में हड़कप मच गया. खेल-खेल में यह हादसा हुआ है. गंभीर हालत में बच्चे को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा. यह घटना पसान के केंदाई में आयोजित मेले की है. मिली जानकारी के मुताबिक पिपरिया निवासी में राम सिंह चौहान अपने परिवार के साथ पसान के केंदाई मेला देखने आया हुआ था. परिजनों के साथ मेला घूमने के दौरान कुल्फी खाने गई 2 साल की बच्ची किरण चौहान बच्चों के साथ खेल-खेल में गर्म तेल की कड़ाही में गिर गई. मासूम बुरी तरह से झुलस गई है. घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई. मृतक के पिता राम सिंह ने बताया कि केंदई में मेले के दौरान सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें 45 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ. यहां मेला 9 दिनों तक चला. आज अंतिम दिन था, जहां शादी समारोह में शामिल होने के बाद मेला देखने गए हुए थे. इस दौरान बच्चा अचानक खेलते खेलते गरम कड़ाही के तेल में गिरकर झुलस गई. आनन-फानन में संजीवनी की मदद से उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
- Advertisement -

Latest article
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...
क्या आप अश्वगंधा के पौधे को पहचानते हैं? जानिए इसके चमत्कारी फायदे
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा BN न्यूज़ मिर्ज़ा
क्या आप “अश्वगंधा” के पौधे को पहचानते हैं? आयुर्वेद जगत में अश्वगंधा एक बेहद महत्वपूर्ण औषधि मानी...













