पेंड्रा। गौरेला से शहडोल जाने वाले अंतरराज्यीय मार्ग में एक बार फिर कोयला परिवहन में लगे ट्रेलर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर पुल के नीचे नदी में गिर गया, जिसमें ट्रेलर के ड्राइवर और हेल्पर को चोंट आयी है। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ से कोयला लेकर ट्रेलर मध्यप्रदेश के जैतहरी पावर प्लांट जा रहा था। हर्राटोला गांव के पुल के पास अंधा मोड़ होने के कारण यह हादसा हो गया। बता दें कि आए दिन इस पुल में इस प्रकार का हादसा होते रहता है। यहां लगातार बढ़ रहे हादसे को लेकर पुल को सड़क की दिशा में सीधा बनाने स्थानीय लोगों ने कई मर्तबा प्रशासन से मांग की है, पर इस ओर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दिया जा रहा। अंधा मोड़ के कारण यहां लगातार हादसे हो रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
मयूर नगर लोधा में हरियाली अमावस्या पर 251 पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण की...
बांसवाड़ा, 12 अगस्त 2026। हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर मयूर नगर लोधा के स्टाफ क्लब की ओर से बुधवार को मिल प्रांगण में...
विश्व आदिवासी दिवस पर गरमाई राजस्थान की सियासत, सांसद राजकुमार रोत ने CM भजनलाल...
बांसवाड़ा-डूंगरपुर। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर राजस्थान की सियासत में आदिवासी मुद्दे को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत...
मतदाताओं को गहलोत सरकार के जनहित कार्य याद दिलाएं: अर्जुन सिंह बामनिया
बांसवाड़ा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा एवं नगर कांग्रेस कमेटी बांसवाड़ा की संयुक्त बैठक शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक को संबोधित...













