BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – बेमेतरा। जिले के देवकर पुलिस चौकी इलाके के डेहरी रोड के पास एक फार्म हाउस के सामने दो लोगों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। आपको बता दें कि देवकर चौकी इलाके के डेहरी रोड पर बीते देर रात एक फार्म हाउस के पास बचेडी निवासी विनोद यादव और सुरेश धुर्वे देर रात देवकर से अपने गांव जा रहे थे, वही पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के आरोपी बद्री नाथ यादव ने रास्ता रोककर लाठी से ताबड़तोड़ हमला करते हुए निर्मम हत्या कर दी थी। मामले की सूचना मिलने पर देवकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी साजा भेजवाया गया। घटना स्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पुछताछ कर पुलिस ने विवेचना में जुट गई है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 की मतगणना संपन्न
बांसवाड़ा, 20 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 के तहत बांसवाड़ा जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की मतगणना...
सुन्दनपुर में ACB का जनसंवाद, भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को किया जागरूक | हेल्पलाइन...
बांसवाड़ा। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) राजस्थान की ओर से आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से...
बांसवाड़ा में 20 नवंबर को होगी पंचायत चुनाव की मतगणना, 149 टेबल पर होगी...
बांसवाड़ा बांसवाड़ा पंचायत राज चुनाव 2026: मतगणना की तैयारियां तेज | जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने किया निरीक्षण
बांसवाड़ा, 18 नवंबर। पंचायती राज...













