BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – बेमेतरा। जिले के देवकर पुलिस चौकी इलाके के डेहरी रोड के पास एक फार्म हाउस के सामने दो लोगों की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देवकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। आपको बता दें कि देवकर चौकी इलाके के डेहरी रोड पर बीते देर रात एक फार्म हाउस के पास बचेडी निवासी विनोद यादव और सुरेश धुर्वे देर रात देवकर से अपने गांव जा रहे थे, वही पुरानी रंजिश को लेकर रास्ते में घात लगाए बैठे गांव के आरोपी बद्री नाथ यादव ने रास्ता रोककर लाठी से ताबड़तोड़ हमला करते हुए निर्मम हत्या कर दी थी। मामले की सूचना मिलने पर देवकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर पंचनामा कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मरचुरी साजा भेजवाया गया। घटना स्थल से आरोपी को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पुछताछ कर पुलिस ने विवेचना में जुट गई है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













