BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – बालाघाट। 29 मार्च को ऊंचा टेकरा जंगल से प्रवाहित होने वाले बरसाती नाले से अज्ञात कंकाल बरामद किया है। ये कंकाल महिला या फिर पुरूष का है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि ऊंचा टेकरा वाले जंगल के नाले में एक कंकाल जमीन में दबा हुआ है। इसकी सूचना पर बैहर तहसीलदार आरपी मार्कोए रूपझर थाना प्रभारीएएफएसएल अधिकारी और पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचे। जहां पर तहसीलदार की मौजूदगी में कंकाल को जमीन से खुदवाकर बाहर निकाला गया।हालांकि ग्राम भर्री के युवक पंकज टेकाम ने कंकाल को अपने पिता के होने की बात कही है। उसने बताया कि उसका पिता चरण टेकाम 5 सितंबर 2023 से लापता हो गया था। जिसके बाद रूपझार थान में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। उसने बताया कि कंकाल बहुत पुराना हो जाने से हड्डियां बाहर दिखने लगी थी। किसी कार्य से जब इस ओर आया तब हड्डियां देखी और सूचना पुलिस को दी । कपड़े वह अपने पिता के कंकाल होना मान रहा है। माना जा रहा है कि फिसलने से वह नीचे गिर गया। जिससे मिट्टी और पत्थर में दब गया। खोजने के वक्त वह नहीं दिखा था।
- Advertisement -

Latest article
सज्जनगढ़ दौरे पर जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव, छात्रावास, सीएचसी और एनीकट निर्माण कार्यों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 28 जुलाई। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने मंगलवार को...
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र...
झालोद में 2 अगस्त को नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप,एवं आवश्यक दवाइयां | विशेषज्ञ चिकित्सकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
जनहित में एक महत्वपूर्ण सूचना।
यदि आप या आपके परिवार का कोई...













