BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – झारखंड के पलामू में बुधवार दोपहर एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। महिला की पहचान इसी जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़कपुर गांव निवासी रवि सिंह की पत्नी मनीता देवी के रूप में हुई है। बच्चे भी इसी दंपति के हैं। इनमें दो पुत्रियां और एक पुत्र है। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा वहां एक मिक्सचर के पैकेट का रैपर मिला है। माना जा रहा है कि महिला और बच्चों ने मौत के पहले मिक्सचर खाया था। बताया जा रहा है कि महिला तकरीबन एक पखवाड़े पहले अपने घर से निकली थी और आज बच्चों के साथ कहीं जाती देखी गई थी। पुलिस ने महिला के पति और उनके परिजनों को सूचित किया है। महिला का मायके भी पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के एकता गांव में है। बुधवार दोपहर महिला और बच्चों के शव ट्रैक पर पड़े होने की खबर फैली तो बड़ी संख्या में लोग वहां जुट आए। शवों को उठाए जाने तक रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया। लगभग एक घंटे बाद शव उठाए जाने के बाद लाइन को चालू किया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पलामू एसपी चंदन सिन्हा सहित कई पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: 21 दिवसीय आवासीय जनजाति खेलकूद प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
बांसवाड़ा, 6 जून। राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद, जिला प्रशासन एवं जिला खेलकूद प्रशिक्षण केंद्र बांसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 21 दिवसीय केंद्रीय आवासीय जनजाति...
जनहित में अपील : गुमशुदा युवक की तलाश में सहयोग करें
बांसवाड़ा जिले के बागीदौरा क्षेत्र के ग्राम जाखूड़ी निवासी भूपेंद्र खराड़ी दिनांक 05 जून 2026 को उदयपुर स्थित अस्पताल से अचानक लापता हो गए...
विश्व पर्यावरण दिवस पर मियांवाकी वृक्षारोपण अभियान आयोजित, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
बांसवाड़ा, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस एवं वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को गढ़ी स्थित क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय परिसर में...













