BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – बिलासपुर जिले में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 81 बुलेट गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया है। दरअसल, युवाओं में बुलेट का साइलेंसर मॉडिफाइ करके चलाने का ट्रेंड चल रहा है। सोमवार की शाम पुलिस ने अभियान चलाकर 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की चेकिंग की, जिसके बाद वाहनों को ज़ब्त किया गया। खुद को स्टाइलिस दिखाने के लिए युवा रॉयल एनफिल्ड कंपनी की बुलेट बाइक चलाना पसंद करते हैं, इसके अलावा अब युवा कंपनी की ओरिजनल साइलेंसर को बदलकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने का भी शौंक रखते हैं। बता दें कि, बुलेट के साइलेंसर मॉडिफाइड करने पर गोली चलने जैसी या फिर तेज और कर्कश आवाज आती है। इस तरह के साइलेंसर से राहगीर और आसपास के लोग डर जाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कार्रवाई करते हुए सोमवार को बिलासपुर पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की जांच की गई, इनमें से 81 ऐसे बुलेट मिले जिनके ओरिजिनल साइलेंसर को बदलकर मॉडिफाइड सैलेंसर लगाया गया था। फिलहाल सभी जब्त वाहनों को पुलिस ने थाने में रखा है और व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में तीसरे चरण का मतदान संपन्न, शाम 6 बजे तक 80.58% मतदान दर्ज,आनंदपुरी,...
बांसवाड़ा, 03 नवंबर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत तृतीय चरण में मंगलवार को बांसवाड़ा जिले की चार पंचायत समितियों आनंदपुरी, बागीदौरा, गांगड़तलाई...
बांसवाड़ा में खाली भूखण्डों की सफाई नहीं करवाई तो होगी कार्रवाई, ₹10 हजार न्यूनतम...
बांसवाड़ा, 29 अक्टूबर। नगर परिषद बांसवाड़ा ने शहर में खाली पड़े भूखण्डों पर कचरा, कंटीली झाड़ियां, खरपतवार और गंदगी जमा होने को लेकर सख्त...
धोलागढ़ धाम में रुद्र वाहिनी संघ राजस्थान युवा मोर्चा की बैठक, बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी...
बांसवाड़ा, 26 अक्टूबर 2026। सर्व समाज की एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ रुद्र वाहिनी संघ, राजस्थान युवा मोर्चा की प्रदेश...













