BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – बिलासपुर जिले में पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर वाली 81 बुलेट गाड़ियों को ज़ब्त कर लिया है। दरअसल, युवाओं में बुलेट का साइलेंसर मॉडिफाइ करके चलाने का ट्रेंड चल रहा है। सोमवार की शाम पुलिस ने अभियान चलाकर 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की चेकिंग की, जिसके बाद वाहनों को ज़ब्त किया गया। खुद को स्टाइलिस दिखाने के लिए युवा रॉयल एनफिल्ड कंपनी की बुलेट बाइक चलाना पसंद करते हैं, इसके अलावा अब युवा कंपनी की ओरिजनल साइलेंसर को बदलकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने का भी शौंक रखते हैं। बता दें कि, बुलेट के साइलेंसर मॉडिफाइड करने पर गोली चलने जैसी या फिर तेज और कर्कश आवाज आती है। इस तरह के साइलेंसर से राहगीर और आसपास के लोग डर जाते हैं, जिससे हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कार्रवाई करते हुए सोमवार को बिलासपुर पुलिस ने सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की जांच की गई, इनमें से 81 ऐसे बुलेट मिले जिनके ओरिजिनल साइलेंसर को बदलकर मॉडिफाइड सैलेंसर लगाया गया था। फिलहाल सभी जब्त वाहनों को पुलिस ने थाने में रखा है और व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
- Advertisement -

Latest article
महिला सुरक्षा और जागरूकता को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय नजर आ रहा है।...
📰 मुख्य खबरजिला बांसवाड़ा की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट द्वारा “ऑपरेशन गरिमा” के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम बालाजी नर्सिंग एएनएम...
नौगामा में महावीर इंटरनेशनल का सराहनीय आयोजन, महिला सशक्तिकरण से लेकर परिंडे वितरण तक...
बांसवाड़ा जिले के नौगामा से एक सराहनीय सामाजिक पहल सामने आई है।
यहाँ महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा राजकीय सीनियर माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण,...
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...













