BN बांसवाड़ा न्यूज़ सईद मिर्ज़ा हिंदुस्तानी – झारखंड के गुमला शहर के असनी नवाटोली में दर्दनाक हादसा हुआ है। मंगलवार को यहां के कुंबाटोली ताड़बांध तालाब में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को तालाब से बाहर निकाला। मौके पर पहुंची गुमला थाना पुलिस ने तीनों को आनन फानन सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतकों के नाम अनिमा कुमारी, सरोज कुमारी और मोनिका कुमारी हैं। इन सभी की उम्र 9 से 12 साल के बीच बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार तीनों स्कूल गयी थीं। स्कूल जाने पर पता चला कि आज महावीर जयंती की छुट्टी है। तीनों स्कूल से लौटकर तालाब में नहाने एक साथ निकल पड़ीं। इस दौरा तीनों गहरे पानी में चली गईं। नदी के किनारे कपड़ा धोने गई एक महिला ने तीनों को डूबता देख शोर मचाया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। एक साथ तीन मासूमों की मौत से उनके घर वालों के बीच कोहराम मच गया है।
- Advertisement -

Latest article
साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव ने लंबित प्रकरणों के शीघ्र...
झालोद में 2 अगस्त को नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप,एवं आवश्यक दवाइयां | विशेषज्ञ चिकित्सकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
जनहित में एक महत्वपूर्ण सूचना।
यदि आप या आपके परिवार का कोई...
परतापूर में सेवादल का मासिक ध्वज वंदन सम्पन्न, संगठन मजबूती और पंचायत चुनाव की...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
परतापुर | 26 जुलाई
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक माह...













