BN बांसवाड़ा न्यूज़ – सरगुजा। जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बरडीह में नाबालिग की चाकू से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। दरसअल धौरपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम बरडीह में बीती रात नाबालिग किसी युवती के साथ बैठकर बात कर रहा था तभी नाबालिक को किसी अज्ञात युवक के द्वारा चाकू मार मौके से फरार हो गया। इधर परिजनों ने बताया कि गांव में शादी होने की वजह से अलग-अलग गांव से लोग आए हुए थे। मृतक नाबालिग के चाचा को गांव के युवक ने फोन कर बताया कि आपके भतीजे को किसी ने चाकू मार दिया है।इधर परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और उसे खेत से उठाकर प्राथमिक उपचार के लिए पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। इधर परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर के मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना में जुट गई है, वहीं नाबालिग की हत्या करने वाला आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













