BN बांसवाड़ा न्यूज़ – इंदौर। जिस महिला को अग्नि के सामने सात फेरे लेकर सात वचनों के साथ पत्नी स्वीकार किया था, 18 दिन में ही उससे मोहभंग हो गया और गुस्साए पति ने उसकी चाक़ू से हत्या कर दी। आरोपी पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया जिसे अस्पताल में भरती कराया गया है। मामला इंदौर के समीप महू गाँव का है, जहां उस घर में मातम छाया हुआ है जिसमें 18 दिन पहले शादी की शहनाई बज रही थी। सवाल उठ रहे है कि मात्र 18 दिन के अन्दर आखिर पति पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ के पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद पति ने खुद को भी घायल कर लिया।पुलिस को हत्या की जानकारी मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और हत्यारे पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। ग्रामीण एसपी हितिका वासले ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जाँच में सामने आया है कि पति शादी नहीं करना चाहता था, हालांकि पुलिस बारीकी से हत्या के कारणों को जानने का प्रयास करने में लगी है, फिलहाल पुलिस पति के इलाज पर फोकस कर रही है उसके बयान के बाद तफ्तीश आगे बढ़ेगी। उधर शादी के मात्र 18 दिनों के बाद ही पति द्वारा बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर देने के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी अब पुलिस की जांच पर ही हत्या का सही कारण सामने आने की उम्मीद है, आरोपी पति को इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल भर्ती किया गया है।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...












