BN बांसवाड़ा न्यूज़- भिलाई दुर्ग जिले के भिलाई से लाखों रुपए का पुश्तैनी हीरा चोरी होने का मामला घटना के साढ़े तीन महीने बाद सामने आया है। रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 6 में रहने वाले महेश सोनी ने भिलाई नगर थाने में पैतृक हीरा सहित अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी सेक्टर 6 सिविक सेंटर मॉर्केट में शाड्डॅप नंबर 34 में मिनी मार्केट नाम से दुकान है। वे अपने दुकान में वॉल पेपर पोस्टर, गिफ्ट आईटम फोटो फ्रेमिंग का समान बेचते हैं। 17 फरवरी 2023 को वे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन दुकान पहुंचे तो ताला टूटा मिला। दुकान के अंदर सारा समान बिखरा पड़ा हुआ था। अंदर से बहुत सारे वाल पेपर, पोस्टर, गिफ्ट आइटम और फोटो फ्रेमिंग का समान चोरी हो गया था। इन सब सामान के साथ काउंटर में रखा पैतृक हीरा का नग भी नहीं था। चोर उसे भी चोरी करके ले गए हैं। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात 17 फरवरी 2023 को लगभग साढ़े तीन महीने पहले हुई है। पीडि़त अभी उसकी शिकायत दर्ज करा रहा है, जबकि उसे उसी दौरान शिकायत दर्ज कराना था। पुलिस का कहना है-उन्होंने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त से हीरे की फोटो मांगी गई है, जिससे उसे खोजने में आसानी हो सके।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













