BN बांसवाड़ा न्यूज़ – गरियाबंद। जिले में दुर्लभ वन्यजीवों का शिकार कर उनके अंग बेचने वाले 9 लोगों को उदंती सीतानदी टाइगर प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। यह लोग इंदागांव इलाके के रहने वाले थे तथा वन विभाग की कार्रवाई से डरकर उड़ीसा भाग गए थे। बीते दिनों वन विभाग ने इनके घर पर छापा मारकर शिकार करने के सामान सहित सांभर के 12 सिंग तथा दुर्लभ पेंगोलिन का मांस बरामद किया था, जिसके बाद आज सुबह अचानक फरार नौ आरोपियों के घर पर दबिश देकर वन विभाग ने उन्हें गिरफ्तार किया है।आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से उदंती सीतानदी टाइगर प्रोजेक्ट इलाके में वन विभाग अवैध शिकार के मामले को लेकर काफी सक्रिय हो गया है। बीते 1 माह के भीतर बाघ की खाल के टुकड़े तेंदुए की खाल के टुकड़े भालू का पंजा सहित कई वन्यजीवों की हड्डियां तथा अन्य सामान वन्यजीव तस्करों से बरामद किए जा चुके हैं। वन विभाग जहां तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है तो वहीं इससे बड़ा सवाल यह भी उठ रहा है कि उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व इलाके तथा आसपास के उड़ीसा के जंगलों में बड़े पैमाने पर शिकार हो भी रहा है तभी कार्रवाईयों में कई वन्यजीवों के अंग मिल रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा: लायंस क्लब व जैन नेत्र चिकित्सालय ने किया निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का...
बांसवाड़ा | लायंस क्लब बांसवाड़ा एवं जैन नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में एक निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के...
महावीर इंटरनेशनल सम्भागीय बैठक सम्पन्न
नौगामा।महावीर इंटरनेशनल डूंगरपुर–बांसवाड़ा वागड़ ज़ोन के पदाधिकारियों की अर्द्ध वार्षिक सम्भागीय बैठक नसियाजी तीर्थ समझदार, नौगामा में सम्पन्न हुई। बैठक का आयोजन ज़ोन अध्यक्ष...
महावीर इंटरनेशनल द्वारा तिरंगा झंडा वितरण कार्यक्रम
सब की सेवा, सबको प्यार
नौगामा।गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर महावीर इंटरनेशनल बागीदौरा एवं नौगामा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में विद्या निकेतन स्कूल...













