BN बांसवाड़ा न्यूज़ – हैदराबाद: शादी से इनकार करने पर बौखलाए एक युवक ने 22 वर्षीया सॉफ्टवेयर इंजीनियर का गला काट दिया। आनन-फानन में युवती को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार यह घटना मंगलवार देर रात नरसिंगी थाना क्षेत्र के पुप्पलगुड़ा में हुई। पुलिस के मुताबिक, फूड डिलीवरी बॉय का काम करने वाला गणेश पीड़िता से शादी करना चाहता था, जो उसका रिश्तेदार है। बता दें कि आंध्र प्रदेश के पलनाडू जिले के पिदुगुरल्ला की रहने वाली लड़की ने युवक के साथ शादी करने से इनकार कर दिया था। लड़की हैदराबाद में एक कंपनी में काम करती है और गाचीबावली इलाके के एक छात्रावास में रहती है। जानकारी मिली है कि गणेश मंगलवार देर रात हॉस्टल गया और युवती को पुप्पलागुड़ा में टी-ग्रिल होटल के पास एक जगह पर ले गया। युवक ने उसी जगह एक बार फिर युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवती ने उसका यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। दोनों में हुई कहासुनी के दौरान युवक ने अपने बैग में रखा चाकू निकाला और युवती पर हमला कर दिया। लड़की के गले, चेहरे और हाथों पर चाकुओं से वार किए गए हैं। राहगीरों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लड़की को अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल गणेश की गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस ने बताया कि वह आगे की जांच में जुटी है।
- Advertisement -

Latest article
सुमित कुमार पाकिस्तानी एजेंटों को भेज रहा था खुफिया जानकारी राजस्थान इंटेलिजेंस की बड़ी...
राजस्थान में असम के वायुसेना अड्डे में तैनात पर एक नागरिक कर्मचारी को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया...
बांसवाड़ा में मारवाड़ी समाज की भव्य गणगौर शोभायात्रा, शहर हुआ भक्तिमय माहौल में सराबोर
बांसवाड़ा। शहर में मारवाड़ी समाज द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक गणगौर महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
बांसवाड़ा: महावीर इंटरनेशनल नौगामा की पहल – प्यासे पक्षियों के लिए परिंडे वितरण का...
बांसवाड़ा (नौगामा):भीषण गर्मी को देखते हुए प्यासे पक्षियों के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा परिंडे वितरण कार्यक्रम का...













