भारतीय ट्रायबल पार्टी , भारतीय ट्रायबल टाइगर सेना , भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा विधि आयोग नई दिल्ली के नाम ज्ञापन दिया गया ,

0
121
5c988f67 d9d4 408e 96af 34b1c87fdfad
5c988f67 d9d4 408e 96af 34b1c87fdfad

BN बांसवाड़ा न्यूज़ – भारतीय ट्रायबल पार्टी , भारतीय ट्रायबल टाइगर सेना , भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद एवं विभिन्न संगठनों के द्वारा जिला कलेक्टर बांसवाड़ा के माध्यम से माननीय सदस्य सचिव विधि आयोग नई दिल्ली के नाम ज्ञापन दिया गया। जिसमें समान नागरिक संहिता के विरोध में क्योंकि समान नागरिक संहिता लागू होने से यूनिफॉर्म सिविल कोड से आदिवासियों की रूढ़ी प्रथा , कस्टमरी ला, संवैधानिक अधिकार 13, 3 ,क ,244 ,1, पांचवी , छठवीं अनुसूची पर गहरा संकट आएगा। जिससे आदिवासियों के विशेष मौलिक अधिकार खत्म कर दिए जाएंगे। उनकी बसी हुई पुरखों की भौगोलिक रूढ़ी परंपरा, संस्कृति, जीवनशैली, सभ्यता समाप्त हो जाएगी। पांचवी से छठवीं अनुसूची व प्रतिनिधित्व आरक्षण भी खत्म हो जाएगा। उक्त विषय को लेकर विभिन्न संगठनों के द्वारा समान नागरिक संहिता का बहिष्कार किया गया। ज्ञापन देते समय उपस्थित बीटीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजय भाई मईडा, प्रदेश महासचिव बसंत गरासिया, जिलाध्यक्ष देवचंद्र मावी, बीटीटीएस जिलाध्यक्ष नारायण निनामा, राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद के दिनेश भाई, बीटीपी ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह, दीपक कटारा, धीरजमल, प्रमिला खराड़ी, विजयपाल कटारा, महंत रणछोड़ दास,, दिनेश भूरिया, शानू भाई, देवीलाल, रमेश पणदा, आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

543858eb 7825 4d1a b08c ce9e3560b0ae 1
543858eb 7825 4d1a b08c ce9e3560b0ae 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here