BN बांसवाड़ा न्यूज़ – हरियाणा में एक सरपंच की दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। दरअसल, यह पूरी वारदात जींद जिले में स्थित काब्रच्छा गांव में हुई। काब्रच्छा गांव के सरपंच मनीष को दो बदमाशों ने गोलियां मारीं और मौके से फरार हो गए। इधर, गोलियां लगने से सरपंच मनीष की मौत हो गई। फिलहाल, बदमाशों की इस वारदात से जहां सरपंच मनीष के परिवार में चीख-पुकार मची हुई है तो वहीं पूरा गांव इस वारदात से दशहत के माहौल में है। पूरे गांव में खलबली मची हुई है। वहीं दिन दहाड़े सरपंच की हत्या से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए हैं। फरार हुए बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकेबंदी के साथ फोर्स तैनात कर दी गई है।मिली जानकारी के अनुसार, बदमाशों की गोलीबारी में सरपंच मनीष को 4 गोलियां लगीं। 2 गोली मनीष के सिर में लगीं और एक गोली कमर और एक गोली बाजू पर लगी। ज्यादा गोलियां लगने और खून बह जाने से मनीष की जान नहीं बच सकी। बदमाशों के फरार होने के तत्काल बाद ही मनीष को आनन्-फानन में उचाना के सिविल अस्पताल में ले जाया गया था। लेकिन काफी प्रयास के बावजूद बचाया नहीं जा सका। जिसके बाद पुलिस ने मृतक सरपंच मनीष का शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।बताया जा रहा है कि, सरपंच मनीष पर जिस वक्त बदमाशों ने गोलियां चलाईं। वह काब्रच्छा गांव स्थित अपने कार्यालय में मौजूद थे। बदमाश अचानक से कार्यालय के अंदर घुसे और जब तक सरपंच मनीष कुछ समझ पाते। बदमाशों ने उन्हें गोलियों से भून दिया। गोलियों की आवाज गांव में दूर-दूर तक सुनाई दे रही थी। जिससे गांव के लोग दहल गए और घर के अंदर से बाहर भागकर आए। कहा जा रहा है कि, सरपंच मनीष की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई है। जिन दो बदमाशों ने मनीष को गोलियां मारी हैं वो गांव के युवक बताये जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस कर रही जांच है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













