BN बांसवाड़ा न्यूज़ – ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ तौर पर निर्देश है कि कुख्यात अपराधियों को बक्शा ना जाए। अपराध से कमाई गई उनकी संपत्तियां कुर्क की जाए। इसी कड़ी में सोमवार को गौतमबुद्ध नगर में कुख्यात अपराधी रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर अमित कसाना की 17 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क किया गया। जिला प्रशासन ने भी अपने यहां टॉप 10 कुख्यात अपराधियों की लिस्ट बना रखी है और उनसे जुड़े लोगों की संपत्ति को कुर्क करने का काम लगातार किया जा रहा है। कुख्यात रणदीप भाटी गैंग के शार्प शूटर अमित कसाना की करीब 17 करोड़ 23 लाख रुपए की प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया। पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतमबुद्धनगर द्वारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के अंतर्गत शासन द्वारा घोषित कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य एवं टॉप शूटर अमित कसाना, जो गैंग संख्या 298 का सक्रिय सदस्य भी है, जिस पर करीब 3 दर्जन से अधिक हत्या, रंगदारी, फिरौती हेतु अपहरण, लूट आदि के अभियोग दर्ज हैं।अमित कसाना के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई थाना दादरी जनपद गौतमबुद्ध नगर की अचल संपत्ति के रूप में ग्राम रिस्तल स्थित 2 मंजिला मकान जिसकी कीमत करीब 3 करोड़ 1 लाख 30 हजार रुपए और ग्राम असालतपुर थाना टीला मोड जिला गाजियाबाद स्थित मकान और दुकानें, जिसकी कीमत करीब 14 करोड़ 22 लाख 36 हजार 9 सौ 49 रुपए है। इस प्रकार कुल 17 करोड़ 23 लाख 66 हजार 949 की अचल सम्पत्ति को कुर्क किया गया है। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि रणदीप भाटी गिरोह के अमित कसाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। उसकी 17 करोड़ 23 लाख की प्रॉपर्टी को कुर्क किया गया है। अपराधियों/माफियाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से गौतमबुद्ध नगर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई निरंतर स्तर पर जारी रहेगी।
- Advertisement -

Latest article
राज्यसभा सांसद श्री चुन्नीलाल गरासिया ने “धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान” पर चर्चा...
सांसद गरासिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से शुरू किया गया यह अभियान जनजातीय विकास...
बांसवाड़ा में भीम आर्मी की बैठक, आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर बनी रणनीति
जिला स्तर पर 135वीं जयंती मनाने को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
बांसवाड़ा | 29 मार्च 2026
भीम आर्मी भारत एकता मिशन बांसवाड़ा के तत्वावधान...
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...













