BN बांसवाड़ा न्यूज़ – झुंझुनू। जिले के खेतड़ी में बुजुर्ग दंपत्ति की हत्या कर दी गई। पुलिस ने घर के पलंग के नीचे से दोनों शव बरामद किए हैं। उनके पैर बंधे मिले। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार खेतड़ी नगर की केसीसी टाउनशिप के आवासीय क्वार्टर में रहने वाले दर्शन सिंह (75) और उनकी पत्नी की हत्या की गई है। रिटायर्ड कार्मिक दर्शन सिंह व उसकी पत्नी अपने ही क्वार्टर में पांव बंधे हुए व बैड के नीचे मृत अवस्था में मिले। पड़ोसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर क्वार्टर को सील कर दिया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए डॉग स्क्वायड व एफएसएल टीम मौके पर बुलाया। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर एसपी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे। एचसीएल के रिटायर्ड कर्मचारी दर्शन सिंह पत्नी महेंद्र कौर के साथ केसीसी टाउनशिप के आवासीय क्वार्टर में रहते थे।कर्मचारी नेता बिड़दूराम सैनी ने बताया कि मृतक दर्शन सिंह मूल रूप से पंजाब के रहने वाले थे, लेकिन करीब पांच दशक से कॉपर सिटी में ही रह रहे थे। साल 2005 में वह रिटायर हुए थे। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से एक तो करीब 25-30 साल पहले मुंबई गया था। जहां से लापता हो गया औऱ कभी लौटकर नहीं आया। एक दूसरा बेटा अजमेर में रहता है। घटना के बाद अजमेर में रहने वाले बेटे को सूचना दी गई है। सैनी ने बताया कि दर्शन सिंह कर्मचारी यूनियन में भी सक्रिय भागीदारी निभाते रहे है। वे केटीएसएस के सक्रिय कर्मचारी कार्यकर्ताओं और नेताओं में शामिल थे। वे संगठन में प्रचार सचिव और संगठन सचिव जैसे पदों पर कार्य कर चुके थे।जानकारी के अनुसार केसीसी क्वार्टर में रोजाना सुबह पानी सप्लाई होती है, जिसके लिए सभी लोग मोटर चलाते है। रविवार सुबह जब पानी की सप्लाई शुरू हुई तो दर्शन सिंह के घर पर मोटर नहीं चली। इसपर पड़ोसी महिला ने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं आया। जब महिला ने वहां जाकर दरवाजा खोला तो वह डर गई। दोनों पति पत्नी की लाश बंधी हुई पड़ी थी और एसी चल रहा था। दर्शन सिंह के मकान के सामने रहने वाले एक युवक ने पुलिस को जानकारी दी है कि उसने रात को 12 बजे के आस-पास देखा था। तब तक दर्शन सिंह के कमरे की लाइट ऑन थी और हलका सा दरवाजा भी खुला था, लेकिन किसी प्रकार की अनहोनी का उसे तब तक अंदेशा नहीं था।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













