BN बांसवाड़ा न्यूज़ – पाली में पुलिस ने आरोपी को जौनपुर से गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ जारी है। आरोपी पिता को यह गंदी हरकत करते हुए उसके 8 साल के बेटे ने देख लिया था। इसलिए वह फरार हो गया था। दरअसल घटना पाली शहर के औद्योगिक नगर थाने की है। घटना को लेकर पीड़िता की मां ने औद्योगिक थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि वह अपने पति और 10 साल की बेटी और 8 साल के बेटे के साथ किराए के मकान में रहती है। दोनों पति-पत्नी मजदूरी करते है। 21 जुलाई को उसके पति ने तबीयत खराब होने की बात कहते हुए छुट्टी रख ली। शाम का वह जब घर लोटी तो बेटी को डरी-सहमी दिखा तो शक हुआ प्यार से पूछा तो रोने लगी। प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान थे। इतने में 8 साल के बेटे ने मां को बताया कि कैसे पिता ने उसकी बहन के साथ हैवानित की। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो चुका था। 23 जुलाई की शाम को महिला औद्योगिक नगर थाने पहुंची और सारी घटना बताई। तुरंत टीमें गठित कर आरोपी की तलाश में भेजी गई। जिसमे पीछा कर आरोपी को जोनपुर से पकड़ा। मामले की जांच महिला अत्याचार एवं अनुसंधान सेल के डीएसपी सुभाष कर रहे हैं।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













