BN बांसवाड़ा न्यूज़ – प्रदेश में प्रत्येक वर्ग के कल्याण तथा उत्थान को केन्द्र में रखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में राज्य सरकार विभिन्न नवाचारों तथा योजनाओं द्वारा आमजन को लाभान्वित कर रही है। अगस्त माह में राज्य सरकार द्वारा चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को इंटरनेट सेवा युक्त निःशुल्क मोबाइल फोन दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को इंटरनेट कनेक्टिविटी युक्त स्मार्टफोन उपलब्ध करवाने की घोषणा की थी। इसी क्रम में इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत 40 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन एवं डाटा सिम वितरित करने के लिए 10 अगस्त से प्रदेशभर में जिला एवं ब्लॉक स्तर शिविर आयोजित किए जाएंगे।योजना के अन्तर्गत प्रथम चरण में सरकारी विद्यालयों की कक्षा 9 से 12 में अध्ययनरत छात्रओं, सरकारी उच्च शिक्षण संस्थाओं में अध्ययनरत छात्रओें, विधवा अथवा एकल नारी पेंशन प्राप्त महिला, मनरेगा में 100 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना में 50 कार्य दिवस पूर्ण करने वाले परिवारों की 40 लाख महिला मुखियाओं को लाभान्वित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा लाभाथ के ई-वलेट में 6,125 रुपये मोबाइल फोन के लिये तथा 675 रुपये सिम कार्ड मय इंटरनेट डाटा प्लान के लिये हस्तांतरित किये जायेंगे।
- Advertisement -

Latest article
फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट से नौकरी! राजस्थान के 4 जिलों में 23 कर्मचारी पकड़े गए
📍 डेस्क रिपोर्ट | राजस्थान
राजस्थान में सरकारी नौकरी पाने के लिए फर्जी दिव्यांग सर्टिफिकेट का इस्तेमाल करने का बड़ा मामला सामने आया है। कोटा,...
पाक सीमा के पास युवक हिरासत में, संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुप से जुड़ाव की जांच...
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा/जैसलमेर
जैसलमेर जिले के नाचना थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव भारेवाला से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के मामले...
क्या आप अश्वगंधा के पौधे को पहचानते हैं? जानिए इसके चमत्कारी फायदे
📍 डेस्क रिपोर्ट | बांसवाड़ा BN न्यूज़ मिर्ज़ा
क्या आप “अश्वगंधा” के पौधे को पहचानते हैं? आयुर्वेद जगत में अश्वगंधा एक बेहद महत्वपूर्ण औषधि मानी...













