BN बांसवाड़ा न्यूज़ – दिल्ली के तिगड़ी इलाके में ₹3,000 के विवाद में एक युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। युवक से हजारों रुपये ठगे द्वारका डिस्ट्रिक्ट के डाबड़ी इलाके में रुपये दोगुना करने का झांसा देकर एक युवक से ठग ने हजारों रुपये ठग लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस पीड़ित के बयान पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में साहिल ने बताया कि वह परिवार के साथ द्वारका स्थित विजय एन्क्लेव में रहते है। 30 जुलाई की सुबह फूफा के कहने पर वह शिव मार्केट स्थित एटीएम से रुपये निकालने गए थे। पीड़ित ने एटीएम से 5500 रुपये निकाले। एटीएम से बाहर आते समय एक व्यक्ति उन्हें मिला। उसने कुछ लिफाफे दिखाए और रुपये डबल करने की बात कही। बातचीत के दौरान ठग ने पीड़ित से पांच हजार रुपये लिए। पीड़ित जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













