BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – कोलकाता: पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में बड़ा हादसा हो गया है. दत्तापुकुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में जबरदस्त ब्लास्ट हो गया है. हादसे में छह लोग मारे गए हैं. पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटना के कारण पता कर रही है. पुलिस के मुताबिक, यह घटना जगन्नाथपुर गांव की है. ब्लास्ट से फैक्ट्री वाली बिल्डिंग ध्वस्त हो गई है. चारों तरफ मलबा फैल गया. पूरी बिल्डिंग ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. पुलिस ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला. फायर ब्रिगेड ने आग को बुझाया. मौके पर कूलिंग का काम जारी है. ब्लास्ट की वजह से कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी. शव बुरी तरह झुलस गए थे.पुलिस का कहना है कि शवों को कब्जे में ले लिया है. पटाखा फैक्ट्री के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इस पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस था या नहीं? इस बारे में पता किया जा रहा है. पटाखा फैक्ट्री में आग कैसे लगी, इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. घटना के वक्त फैक्ट्री में कितने लोग थे, यह पता नहीं चल सका है.
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













