बीटीपी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विजयभाई मईडा ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि भारतीय ट्रायबल पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक छोटू भाई वसावा ने कहा की आज राजस्थान के डुंगरपुर में किसी पार्टी का आगाज किया जा रहा है। जो बीटीपी से चुनाव लड़ें और विधायक बने उन्होंने कांग्रेस के साथ सोदेबाजी की है। राजस्थान में महाराष्ट्र पैटर्न लागू नहीं करवाया तथा 17 सूत्री मांगों को लेकर समर्थन दिया था। वह एक भी उन्होंने पूरी नहीं की है। ओर कांकरी डुंगरी घटनाक्रम में समाज के दो युवाओं पर पुलिस के द्वारा की गई फायरिंग में मारे गए, उन पीड़ित परिवार व समाज को आज तक न्याय नहीं दिला पाए। हजारों निर्दोष आदिवासियों पर हुए मुकदमे वापस नहीं करवा सके । ये लोग आदिवासी परिवार के नाम पर स्वार्थपरक राजनीति कर रहे हैं।आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी। तथा राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय ट्रायबल पार्टी सभी सीटों पर स्वतंत्र प्रभार से चुनाव लड़ेंगी।बीटीपी पांचवी,छठी अनुसूची, पेसा एक्ट,भील प्रदेश, ओबीसी की गणना, आदिवासी धर्मकोड, डीलिस्टिंग, ओर संवैधानिक अधिकारों को लागू करवाने को लेकर जनता के बीच में जाकर वोट के लिए समर्थन की अपील करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बांसवाड़ा जिले में आदिवासी आरक्षण मंच के द्वारा आदिवासियों की तीन मांगों को लेकर संघर्ष कर रहा है। उसमें कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है उन्हें प्रताड़ित करना बंद करें और तत्काल रिहा किया जाए और सरकार समाज की मांगों पर अमल करें।
- Advertisement -

Latest article
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स ( IFWJ ) – जिलाध्यक्ष किशन सेन का भी...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 12 जुलाई। देश के प्रमुख पत्रकार संगठनों में शामिल इंडियन...
जनसुनवाई में विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन रिलेशनशिप जैसे अहम विषयों पर नागरिकों...
📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza🎥 Banswara News Mirza
उदयपुर, 10 जुलाई। राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के...
बांसवाड़ा: जिला कलक्टर ने निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल भवन का किया निरीक्षण, गुणवत्ता...
🎥 Banswara News Mirza
बांसवाड़ा, 8 जुलाई। जिले के आनंदपुरी क्षेत्र के पड़ौला में निर्माणाधीन एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल (EMRS) भवन का बुधवार को...













