पीएम मोदी बोले- कांग्रेस ने महिलाओं का अपमान करने वाले मंत्री को इनाम दिया, पेट्रोल के दामों को लेकर कही बड़ी बात,

0
54
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त
BN Banswra News द्वारा प्रदत्त
blob:https://web.whatsapp.com/36c84f3a-b315-4bd0-96f4-ef3b180d1b66

BN बांसवाड़ा न्यूज डेस्क – पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को भरतपुर के एमएसजे कॉलेज मैंदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। मोदी ने कहा कि आपको लगता है आज दुनिया में हिन्दुस्तान का नाम बढ़ रहा है। अमरीका में भी बज रहा है, यूके में भी बज रहा है, ऑस्ट्रेलिया में भी बज रहा है। अपको गर्व हो रहा है, खुशी हो रही है, संतोष हो रहा है। यह सब किसके कारण हो रहा हैं आपका जवाब पूरी तरह गलत। जी नहीं यह मोदी के कारण नहीं बल्कि ये कमाल आपका एक वोट कर रहा है। यह आपके कारण हो रहा है। क्योंकि आपने एक वोट देकर स्थिर और मजबूत सरकार बनाई। इसलिए भारत आज हर मैदान में जीत रहा है।पांच साल में जो बर्बादी हुई इसका जिम्मेदार कौन? पीएम ने कहा कि मेरे परिवारजनों एक तरफ तो भारत दुनिया में अग्रणी बनह रहा है। दूसरी तरफ राजस्थान में बीते पांच वर्ष में क्या हुआ। पांच साल में जो बर्बादी हुई इसका जिम्मेदार कौन है, नौजवानों का भविष्य बर्बाद करने वाला कौन है? यहां कांग्रेस ने राजस्थान को भ्रष्टाचार, दंगों और अपराधों मं अग्रणी बना दिया है। इसलिए राजस्थान कह रहा है जादूगरजी, कोनी मिले वोटजी। जिस पत्तल में खाया, उसी में छेद किया, एक कहावत है कि जिस पत्तल में खाया, उसी में छेद किया। कांग्रेस ने यहां आपके साथ ऐसा ही किया है। यहां कांग्रेस सरकार की जिम्मेदारी थी कि वह हर नागरिक के जानमाल की सुरक्षा करे। लेकिन हुआ क्या बीते पांच वर्षों में बहनों बेटियों, दलित और वंचितों पर सबसे ज्यादा अपराध हुआ है। सबसे ज्यादा जुल्म हुआ है। होली हो, रामनवमी हो, हनुमान जयंती हो। कोई भी त्योहार अप लोग शांति से नहीं बना पाए। दंगे, पत्थरबाजी, कर्फ्यू राजस्थान में यही सब चलता रहा है।कांग्रेस ने राजस्थान के विश्वास को चकनाचूर किया कांग्रेस जहां—जहां आती है, वहां—वहां आतंकवादी, अपराधी और दंगाई बेलगाम हो जाते हैं। कांग्रेस के लिए तुष्टीकरण ही सब कुछ है। कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। चाहे इसमें आपका जीवन तक दांव पर क्यों ना लगना पड़े। कांग्रेस ने राजस्थान के विश्वास को भी चकनाचूर कर दिया है। जो मुख्यमंत्री खुद कहे कि महिलाएं रेप के फर्जी मामले दर्ज करवाती है, क्या वो महिलाओं की सुरक्षा कर सकते हैं।जादूगर को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है क्या? क्या कोई मां बहन बेटी ऐसी बात खुद कह सकती है । क्या ऐसे मुख्यमंत्री को ऐसे जादूगर को एक मिनट भी कुर्सी पर रहने का हक है क्या, अब उनकी विदाई करोगे या नहीं? पक्का करोगे। 25 तारीख आपके हाथ में हैं भाईयों और बहनों। महिलाओं को लेकर कांगेस की सेाच इतनी गिरी हई है यह कांग्रेस के मंत्री के बयान से भी पता चलता हैं महिलाओं पर अत्याचार पर उस मंत्री ने कहा कि यह इसलिए हो रहा है कि क्योंकि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है। डूब मरो कांग्रेस के लोगों। क्या भाषा बोलते हो आप। महिलाओं का अपमान करने वाले मंत्री को इनाम दिया राजस्थन के लोगा बहन—बेटी की जिंदगी के लिए खुद की जिंदगी दांव पर लगाते हैं। बेटियों की इज्जत के लिए मरने—मिटने में कोई मर्द पीछ नहीं रहता है। लेकिन उस राजस्थान में कांंग्रेस के जादूगर के प्रिय मंत्री यह कहे कि यह तो मर्दों क प्रदेश है, इसलिए जुल्म होता है। कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए या नहीं। मााफी मांगनी चाहिए या नहीं। क्या कांग्रेस की कोई भी मां—बहन बेटी इस बयान को स्वीकर कर सकती है। यह बयान राजस्थान की हर माता—बहन के सीने में भाले की तरह चुभ रहा है। लेकिन कांग्रेस ने इस मंत्री को सजा देने की बजाय इनाम दे दिया है टिकट।मंत्री के पास कौनसी दूसरी लाल डायरी है
दिल्ली वाले भी इससे सहमत हो गए। इसलिए दिल्ली में बैठै लोग इस बात से सहमत हो गए हैं। इस पाप से सहमत हो गए है, इसलिए उनको टिकट दे दिया। सवाल यह उठता है कि जादूगर के मंत्री के पास कौनसी दूसरी लाल डायरी है जो दिल्ली को भी झुकना पड़ा और ऐसे व्यक्ति को टिकट देना पड़ा। सभी को इस सच्चाई का पता है, लेकिन मंत्री के पास दिल्ली में बैठे लोगों की भी जानकारी है। सब कांपते है। इसलिए टिकट दे दिया।

दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे
मेरे साथियों राजस्थान से कांग्रेस को सदा सर्वदा के लिए हटाने की जरूरत है और हटाने का मतलब आपकी विधानसभा में पराजय हो जाए इतना नहीं है। ऐसी कई माता—बहनें घर में सफाई रोजाना करती हैं। हर कोने की सफाई करती है। यह चुनाव भी वह दिवाली है। ऐसी सफाई करनी है कि किसी कौने में भी कांग्रेस बचनी नहीं चाहिए।मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शासन में दलितों के खिलाफ भी अत्याचार के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। कांग्रेस स्वभाव से ही दलित विराोधी है। मैं सबसे ताजा उदाहरण अपको देता हूं। अभी हाल में ही देश को पहला दलित मुख्य सूचना आयुक्त मिला। उनका नाम है हीरालाल सामरिया। ये दलित मां का बेटा हीरालाल आपके इसी डीग गांव के रहने वाले हैं। यह पहले भरतपुर जिले का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन कांग्रेस को प्रतिभाशाली दलित अधिकारी की नियुक्ति भी पसंद नहीं आई। इसके लिए जो मीटिंग रखी गई, उसका भी कांग्रेस ने बायकॉट कर दिया।

कांग्रेस एक दलित अफसर को ऊंचे पद पर जाते हुए देख ही नहीं सकती। यह वही कांग्रेस है जिसने राम नाथ कोविन्द का विरोध किया था। बाबा साहेब का हमेशा विरोध किया। उन्हें राजनीति से दूर करने के कोशिश की है। वहीं भाजपा आंबेडकर से जुड़े तीर्थ स्थलों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर रही है। भाजपा ने ही देश को दूसरा कानून मंत्री दिया है। अर्जुनराम मेघवाल भी राजस्थान के ही हैं। अर्जुन राम मेघवाल भी देश के बड़े कानूनों को बनाने में भूमिका निभा रहे हैं।कांग्रेस सरकार पेट्रोल पर टैक्स कम करने को तैयार नहीं
मेरे परिवारजनों आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मोदी के लिए तो आप ही उसका परिवार हो। जो कुछ हैं आप ही हो मेरे लिए। हर परिवार तक जीवन की मूल सुविधाएं पहुंचे। इसके लिए देश में भारत सरकार आपके गांव आ रही है। 15 नवंबर से देश में विकसित भारत संकल्प याया शुरू हुई हैं। चुनाव के बाद भरतपुर के गांव गांव से यह यात्रा गुजरेगी।

मोदी ने कहा कि यहां दूसरे राज्यों से पेट्रोल के दाम इसलिए ज्यादा है, क्योंकि कांग्रेस सरकार लुटेरी है। केंद्र सरकार रेट कम कर रही है, लेकिन कांग्रेस सरकार टैक्स कम करने को तैयार नहीं है। कांग्रेस ने यह पैसा नेताओं की तिजोरी में भरा है। भाजपा सरकार बनी तो कांग्रेस का यह खेल भी खत्म होगा। भाजपा सरकार बनते ही पेट्रोल के दामों की तुरंत समीक्षा होगी और लोकहित में निर्णय लिया जाएगा।

https://banswaranews.in/wp-content/uploads/2022/10/1.512-new-1-scaled.jpg

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here