भारत मे जल्द लॉन्च होने वाली है एक्टिवा की इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें इसमें क्या होंगे फूचर्स।

0
190
honda 1
honda 1

BN बांसवाड़ा न्यूज़ – Honda E-Scooter: होंडा ने इटली में एक इंटरनेशनल मोटरसाइकिल एग्जीबिशन में Honda EM1e की झलक दिखाई है। कंपनी 2023 में इसे लॉन्च करने की योजना बना रही है।
सबसे पहले इस Honda E-Scooter को यूरोपीय मार्केट में उतारने पर विचार हो रहा है। जापानी निर्माता होंडा यूरोपीय बाजारों के बाद इसे भारत में लॉन्च कर सकते हैं। कंपनी की प्लानिंग आने वाले 2 सालों में करीब 10 इलेक्ट्रिक बाइक के मॉडल लॉन्च करने की है। कंपनी का Honda EM1 e का डिजाइन काफी अट्रैक्टिव किया गया है जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।
कैसा होगा नया Honda E-Scooter
Honda EM1e को अलग बनाने की काफी कोशिश की गई है और कई मायने में इसे बनाने वाले सफल भी हुए हैं। होंडा ने एक यूजफुल और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन तैयार किया है जिसे छोटी राइड के लिए बनाया गया है। स्कूटर एक बड़ा लगेज रैक दिया गया है जिसमें 10 इंच का रियर व्हील भी है। आगे की तरफ से 12 इंच का फ्रंट व्हील, फ्रंट डिस्क ब्रेक और टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क भी आप इसमें देख सकेंगे. लाइटिंग ऑल-एलईडी के साथ इसमें इंस्ट्रूमेंट कंसोल एलसीडी भी लगाई गई है। इस स्कूटर में आपको रिमूवबल बैटरी दी जाएगी जिसे आप आसानी से निकाल और लगा सकते हैं।
कंपनी के इस मोबाइल पावर पैक वाले स्कूटर को आप खूब पसंद कर सकते हैं। MPP एक स्वाइपेबल बैटरी होती है जिसे आप घर पर चार्ज में लगा सकते हैं और स्कूटर में आराम से लगा भी सकते हैं. कंपनी का ऐसा दावा है कि एक बार अगर आप इस बैटरी को चार्ज करते हैं तो 40 किमी से ज्यादा इससे घूम सकते हैं। इसकी टॉप स्पीड 45 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here