कार्तिक पूर्णिमा पर शिव हनुमान मंदिर में 121 दीपों से हुआ दीपदान | मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने सजाई फूलों की रंगोली

0
16
कार्तिक पूर्णिमा
कार्तिक पूर्णिमा

बांसवाड़ा। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर हाउसिंग बोर्ड स्थित शिव हनुमान मंदिर परिसर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने मंदिर परिसर में 121 दीप प्रज्वलित कर दीपदान किया।

कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों की रंगोली से सजाया गया। रंग-बिरंगे फूलों से बनी सुंदर रंगोली और 121 दीपों की जगमगाती रोशनी ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया।

दीपदान के अवसर पर मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की बहनों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा मंगल गीतों के माध्यम से सुख-समृद्धि, शांति और परिवारों की खुशहाली की कामना की। सभी बहनों ने एकजुटता और श्रद्धा के साथ कार्तिक पूर्णिमा के इस पावन पर्व को मनाया।

विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा के जिला प्रचार एवं प्रसार प्रमुख एडवोकेट तरुण कुमार अडीचवाल ने बताया कि कार्यक्रम में मातृशक्ति की जिला संयोजिका मिथिलेश कौशिक, जिला सत्संग प्रमुख मीना राठौर, जिला बाल संस्कार प्रमुख संध्या रस्तोगी, नगर संयोजिका चंदा सिंह सहित मोना गुर्जर, राजेश्वरी चौधरी, किरण सिसोदिया, उषा शर्मा, सुनीता कौशिक, अंबिका शर्मा, विधि शर्मा, चंदा शर्मा, उषा परमार, सावित्री जागीण एवं कृष्ण शर्मा सहित मातृशक्ति की अनेक बहनें उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्तिक पूर्णिमा की धार्मिक परंपरा को श्रद्धा और उत्साह के साथ आगे बढ़ाने के साथ ही सामाजिक एकजुटता एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश दिया गया।

📰 भोर नायक (साप्ताहिक समाचार पत्र) | प्रधान संपादक- शहज़ाद ख़ान – बांसवाड़ा ब्यूरो saeed Mirza
Powered by News Mirza

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here