desk – राजधानी के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में एक किशोर ने एक आटो चालक के घर में घुसकर दहशत फैला दी। उसने चाकू लहराते हुए आटो चालक से अड़ीबाजी कर पांच हजार रूपए मांगे। जब आटो चालक इसके लिए नहीं माना तो आरोपित किशोर ने उसे जान से मारने की धमकी दे डाली। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी अपने घरों से निकले और मौके पर पहुंचे। इस पर किशोर चाकू लहराकर धमकाते हुए वहां से भाग निकला। बाद में पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घटना शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात की है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। एसआइ पवन सेन के मुताबिक ने बताया कि 19 वर्षीय आसिफ पुत्र वफाती मंसूरी गोयल काम्प्लेक्स में रहता है। वह पेशे से आटो चालक है।शुक्रवार रात आसिफ ने परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया। इसके बाद सभी सदस्य कमरे में जाकर सो रहे थे। देर रात करीब ढाई बजे एक किशोर ने उनका दरवाजा खटखटाना शुरू किया। आसिफ ने जैसे ही दरवाजा खोलाा, वह चाकू लेकर उसके घर के अंदर घुस गया। उसने चाकू अड़ाते हुए आसिफ से पांच हजार रुपये मांगना शुरू कर दिए। रुपये न देने पर वह जान से मारने की धमकी देने लगा। तब तक आसिफ के परिवार के लोग भी जाग गए थे और यह दृश्य देखकर दशहत में आ गए। शोर सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर किशोर धमकी देता हुआ भाग निकला। इसके बाद आसिफ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर किशोर को पकड़ा और अभिरक्षा में ले लिया।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













