desk – उत्तर प्रदेश के मऊ में दलित युवती के साथ जीजा-साले ने रेप किया. दोनों उसे जादू-टोना और उसके घर कुछ बुरा होने की बात से भयभीत कर अपने साथ भगा ले गए थे. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवती की तलाश शुरू कर दी थी. सर्चिंग के दौरान पुलिस ने लड़की को ढूंढ निकाला और दोनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, मऊ के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली दलित युवती का अपहरण हुआ था. परिवार वालों ने मऊ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था. इसके बाद से ही पुलिस युवती की तलाश में जुट गई थी. पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती को मऊ जनपद से अपहरण कर नेपाल बॉर्डर से सटे महाराजगंज जनपद के सिसवा बाजार ले गए थे. यहां दोनों ने युवती के साथ कई बार रेप किया पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपी हाफिज मोहम्मद इस्लाम और मोहम्मद सलमान ने उसे जादू-टोने की बात कहकर भयभीत कर दिया था. फिर वे मुझे अपने साथ ले गए थे. बाद में दोनों ने उसके साथ गलत काम किया. सिटी सीओ धनंजय मिश्रा का कहना है कि पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर उसका मेडिकल कराया गया है. दोनों आरोपियों ने उसे धमकाया भी था. वहीं, आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. उनके खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पहले धर्म परिवर्तन की बात कही जा रही थी. मगर, ऐसा नहीं है।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













