BN बांसवाड़ा न्यूज़ – पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर चार से पांच लड़कों के समूह ने एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल लोगों के बारे उनके पास ज्यादा जानकारी नहीं है।उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह पांच बजकर 11 मिनट पर सूचना मिली कि त्रिलोकपुरी निवासी अंशु उर्फ बंदा (18) नामक एक युवक पर चाकू से हमला किया गया है जिसके बाद पीसीआर वैन से उसे एलबीएस अस्पताल ले जाया गया।पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) अमृता गुगुलोथ ने बताया युवक के शरीर पर चाकू से हमले के 21 घाव मिले जिसके बाद उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मरने से पहले अंशु ने खुलासा किया था कि चार से पांच लड़कों ने उस पर हमला किया था।अधिकारी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए दो दलों का गठन किया गया।पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि हमलावरों और अंशु के बीच पुरानी रंजिश थी। हालांकि, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हमले के सही कारणों का पता चलेगा।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













