BN बांसवाड़ा न्यूज़ से – साहिबाबाद पुलिस ने एक ऐसी महिला हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है जो अपने बेटों, पौत्र और रिश्तेदारों के साथ मिलकर लुटेरों का गैंग चलाती थी। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार महिला लोनी थाने की हिस्ट्रीशीटर है। वह गैंग के सदस्यों को वाहन मुहैया कराने और उनकी जमानत की पैरवी करने का काम करती थी। साथ ही लूट में इस्तेमाल किए गए वाहनों को छिपाने का भी काम आरोपी महिला बखूबी करती थी। एसएचओ साहिबाबाद प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वीरवार को साहिबाबाद पुलिस ने लुटेरा गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उनसे की गई पूछताछ के आधार पर गैंग की असली सरगना के बारे में जानकारी हाथ लगी। जिसके आधार पर लोनी की नसबंदी कॉलोनी निवासी रुकसाना को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ की मानें तो रुकसाना लोनी थाने की हिस्ट्रीशीटर है। रुकसाना के पांच बेटे, चार भांजे, एक पौत्र और अन्य रिश्तेदार भी उसके लुटेरा गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। सभी लूट के मामले में कई.कई बार जेल जा चुके हैं। एसएचओ ने बताया कि रुकसाना के गैंग में परिवार के ही लोग शामिल हैं। वह उनके लिए वाहनों की व्यवस्था, लूट में इस्तेमाल किए गए वाहनों को छिपाने और लुटेरों की कोर्ट से जमानत कराने के लिए वकील आदि की व्यवस्था करती थी। साथ ही मानवाधिकार आयोग में झूठे शिकायत पत्र दाखिल कर पुलिस पर दबाव बनाती थी। रुकसाना के खिलाफ लोनी और साहिबाबाद थाने में कई केस दर्ज हैं।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













