BN बांसवाड़ा न्यूज़ – असम के गोलपारा जिले में भाजपा की एक महिला नेता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और शव को हाईवे के पास फेंक दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान जोनाली नाथ के रूप में हुई है जो पार्टी की जिला सचिव के पद पर कार्यरत थी। वह ग्वालपाड़ा के मटिया गांव की रहने वाली थी। ग्रामीणों ने रविवार रात शालपारा इलाके के पास नेशनल हाईवे 17 से शव बरामद किया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, नाथ के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जो हत्या से पहले गंभीर हमले का संकेत देते हैं। उन्हें आखिरी बार रविवार दोपहर एक स्थानीय बाजार में देखा गया था। उनके पति ने बताया कि वे लगातार उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जांच की जा रही है। इस बीच, असम भाजपा के अध्यक्ष भाबेश कलिता ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। असम के मंत्री अशोक सिंघल ने ट्विटर पर लिखा, न्याय सुनिश्चित करने के लिए घटना की गहन जांच की जाएगी।
- Advertisement -

Latest article
पेंशनर समाज सम्मान समारोह में महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा बाटे गए जीवन रक्षक...
नौगामा सुरेश चंद्र गांधी जिला बांसवाड़ा राजस्थान की रिपोर्ट - सब की सेवा सबको प्यार महावीर इंटरनेशनल शाखा नौगामा द्वारा आज पेंशनर समाज उप...
भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा - भील समग्र विकास परिषद कुशलगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी...
सफाई कर्मचारी भर्ती 2012 व 2018 में वंचित वाल्मीकि–हरिजन समाज को नियुक्ति दिलाने हेतु...
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा - राष्ट्रीय वंचित वर्ग न्यायाधिकारी परिषद के संगठन द्वारा राजस्थान प्रदेश के प्रधान महासचिव जितेंद्र वाल्मीकि ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल...













