BN बांसवाड़ा न्यूज़ – असम के गोलपारा जिले में भाजपा की एक महिला नेता की कथित तौर पर हत्या कर दी गई और शव को हाईवे के पास फेंक दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतका की पहचान जोनाली नाथ के रूप में हुई है जो पार्टी की जिला सचिव के पद पर कार्यरत थी। वह ग्वालपाड़ा के मटिया गांव की रहने वाली थी। ग्रामीणों ने रविवार रात शालपारा इलाके के पास नेशनल हाईवे 17 से शव बरामद किया, जिन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार, नाथ के शरीर पर चोट के कई निशान थे, जो हत्या से पहले गंभीर हमले का संकेत देते हैं। उन्हें आखिरी बार रविवार दोपहर एक स्थानीय बाजार में देखा गया था। उनके पति ने बताया कि वे लगातार उन्हें कॉल करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनका फोन स्विच ऑफ था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की जांच की जा रही है। इस बीच, असम भाजपा के अध्यक्ष भाबेश कलिता ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि हत्या करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। असम के मंत्री अशोक सिंघल ने ट्विटर पर लिखा, न्याय सुनिश्चित करने के लिए घटना की गहन जांच की जाएगी।
- Advertisement -

Latest article
दरियाई दूल्हा सरकार का उर्स-ए-मुबारक 20 से 26 सितंबर तक, वीरपुर शरीफ में जुटेंगे...
महिसागर (गुजरात)। महिसागर जिले के वीरपुर शरीफ में हजरत ख्वाजा महमूद दरियाई दूल्हा सरकार की दरगाह पर सालाना उर्स-ए-मुबारक का आयोजन 20 सितंबर से...
विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में नए दायित्वों की घोषणा, संगठन विस्तार पर...
बांसवाड़ा। विश्व हिंदू परिषद बांसवाड़ा की जिला बैठक विद्या निकेतन, घाटोल में आयोजित हुई। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के विभिन्न आयामों से जुड़े...
तिरुपति लड्डू | घी में पाम ऑयल और केमिकल? ED का 230 करोड़ की...
तिरुपति। तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में इस्तेमाल होने वाले घी को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में कई गंभीर दावे सामने आए...













