BN बांसवाड़ा न्यूज़ – अल्मोड़ा। फलसीमा बैंड के पास एक आल्टो कारण अनियंत्रित होकर 700 मीटर खाई में गिर गई। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों में जुटी हुई है। मृतक प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। मंगलवार को एक आल्टो कार संख्या यूके 1 सी 4290 अल्मोड़ा की ओर आ रही थी। अचानक सिकुड़ा बैंड के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। घटना के समय कार सुनील आर्या पुत्र प्रेम राम आर्या निवासी उडयारी हवालबाग चला रहा था।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर, एसएसबी की टीमें रेस्क्यू कार्य के लिए पहुंचे। उन्होंने बड़ी मशक्कत से घायल सुनील आर्या को दुर्घटनास्थल से रेस्क्यू कर बेस अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनास्थल पर छानबीन की, लेकिन एक के अलावा कोई दूसरा घायल नहीं मिला। घटना की सूचना स्वजनों को दी गई। बेस अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद भी घायल की जान नहीं बच पाई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक ओशिन जोशी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। उसके बाद असली कारणों का पता चल पाएगा।
- Advertisement -

Latest article
बांसवाड़ा में खाली भूखण्डों की सफाई नहीं करवाई तो होगी कार्रवाई, ₹10 हजार न्यूनतम...
बांसवाड़ा, 29 अक्टूबर। नगर परिषद बांसवाड़ा ने शहर में खाली पड़े भूखण्डों पर कचरा, कंटीली झाड़ियां, खरपतवार और गंदगी जमा होने को लेकर सख्त...
धोलागढ़ धाम में रुद्र वाहिनी संघ राजस्थान युवा मोर्चा की बैठक, बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी...
बांसवाड़ा, 26 अक्टूबर 2026। सर्व समाज की एकता, सामाजिक समरसता और जनसेवा के संकल्प के साथ रुद्र वाहिनी संघ, राजस्थान युवा मोर्चा की प्रदेश...
बांसवाड़ा: पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस की ग्रामीणों के साथ बैठक, शांतिपूर्ण मतदान के...
बांसवाड़ा। आगामी पंचायती राज चुनाव के मद्देनजर बांसवाड़ा पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और ग्रामीणों को जागरूक करने के...













