बांसवाड़ा शहर में आज फिर एक बड़ा हादसा टल गया। दाहोद रोड स्थित वन विभाग कार्यालय के सामने रात करीब 9 बजे एक तेज़ रफ्तार कार बेकाबू होकर मोटरसाइकिल सवार को चपेट में लेते हुए सड़क के बीच बने डिवाइडर में जा घुसी और उसके बाद एक विद्युत पोल से भी टकरा गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार इतनी तेज़ थी कि मोटर साइकल को चपेट में लेते हुवे , डिवाइडर को तोड़ते हुए उसने बिजली के पोल को भी टेढ़ा कर दिया।—–
रफ़्तार के इस कहर से हादसे में कार का बोनट, एक तरफ की हेडलाइट और आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन के कई पुर्जे सड़क पर बिखरे दिखाई दिए और कार का ऑयल भी सड़क पर फैल गया।
गनीमत रही कि मोटरसाइकिल सवार बाल-बाल बच गया। हालांकि मोटरसाइकिल को कुछ नुकसान पहुंचा है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए ट्रैफिक भी जाम हो गया।
सूचना मिलते ही राजतालाब थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर जमा भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू करवाया। लेकिन इसी दौरान बताया जा रहा है कि कार चालक क्षतिग्रस्त वाहन को स्टार्ट कर मौके से ले जाता हुआ नजर आया।
फिलहाल यह देखना बाकी है कि इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज होती है या नहीं।
बांसवाड़ा न्यूज़ मिर्ज़ा की ओर से सभी वाहन चालकों से अपील है कि वाहन सावधानी और नियंत्रित गति से चलाएं। याद रखिए, घर पर कोई न कोई आपका इंतजार कर रहा होता है। जान है तो जहान है।














